मकर संक्रन्ति के अवसर पर विशेष गाड़ी
गोरखपुर 24 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित शिवावतारी बाबा गोरखपाथ को खिचडी चढाने के लिए आने वाले श्रध्दालुओं को मकर संक्राति के अवसर पर नौतनवा.गोरखपुर.नौतनवा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचलन नौतनवा से 13 से 22 जनवरी तक तथा गोरखपुर से 14 से 23 जनवरी तक 10 फेरों के लिये किये जाने का रिेलवे प्रशासन ने नर्णय लिया है।
पूर्वोतर रेलवे के प्रवक्ता ने बुध्दवार को बताया कि गाडी संख्या 05016 नौतनवा.गोरखपुर अनारक्षित मेला विषेष गाड़ी 13 से 22 जनवरी तक नौतनवा से 20.50 बजे प्रस्थान कर ब दूसरे दिन गोरखपुर 00.15 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 05015 गोरखपुर.नौतनवा अनारक्षित मेला विषेष गाड़ी 14 से 23 जनवरी तक गोरखपुर से 02.30 बजे प्रस्थान कर नौतनवा 05.15 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी का संचलन 08 कोच के डेमू रेक से किया जायेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें