अत्यधिक ज्वलनशील गैस से भरे टैंकर मे कार टकराने से रिसाव

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज के साहसों क्षेत्र मे कानपुर-बनारस एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने अत्यधिक ज्वलनशील गैस से भरे टैंकर से टकराने  के बाद तेजी से रिसाव शुरू हो गया |

पुलिस सूत्रों ने बताया कि साहसों  थाना क्षेत्र के बेरुई  उर्फ अल्पी का पूरा गाँव के सामने गुरुवार को करीब 12 बजे कानपुर-बनारस एक्स्प्रेस वे पर अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े अत्यधिक ज्वलनशील गैस से भरे टैंकर मे टक्कर मार दिया जिससे उसमे रिसाव शुरू हो गया |

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना एनडीआरएफ , फायर ब्रिगैड और पुलिस को दी गई | मौके  पर आठ दमकल कि गाड़ियों ने पहुच कर दो घंटे तक लगातार पानी  कि बौछार कर रिसाव पर काबू पाया |

पुलिस ने घटना के बाद हाईवे के दोनों तरफ से एहतीयतन लोगों का आवागमन रोक दिया गया | स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस ने मार्ग चालू कराया | घायल कर चालक को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है |

पुलिस ने टैंकर चालक के हवाले से बताया कि अनियंत्रित तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई | इसके बाद ग्रिल से टकराई जिससे कार का तयार फट गया | इसके बाद तानकर से टकरा गई और गैस रिसाव शुरू हो गया | हम लोग टैंकर से कूद कर दूर भाग गए | रिसाव बंद होने के बाद तानकर रावण किया गया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास