केंद्र सरकार ने तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय में केंद्र का पक्ष रखने के लिए सरकार ने बुधवार को तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) के रूप में नियुक्त किया है।
केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने यह जानकारी औपचारिक अधिसूचना जारी करके दी है। जिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को इस पद पर नियुक्त किया गया है, उनमें कनकमेदला रवींद्र कुमार, देविंदर पाल सिंह और अनिल कौशिक के नाम शामिल हैं।वरिष्ठ अधिवक्ता कनकमेदला रवींद्र कुमार इससे पहले वर्ष 2018 से 2024 के बीच तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की ओर से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।
इन नियुक्तियों को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने अपनी मंजूरी दे दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें