एसआईआर में लोगों के नाम काटे जा रहे हैं : अखिलेश
सहारनपुर 07 दिसंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि एसआईआर के अंदर लोगों के नाम काटे जा रहे हैं।
उन्होने कहा कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं कर रही है। खुद को खड़ा करने के लिए दूसरे देशों का सहारा लेना पड़ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया गिर गया है। इस समय डॉलर की कीमत 90 रुपये हो चुकी है और रुपया नीचे गिर गया है। अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट आया है। पूंजीवादी लोग सरकार पर हावी हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें