एसआईआर अभियान पर सतर्क दृष्टि रखें कार्यकर्ता: योगी
सहारनपुर, 7 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम सहारनपुर मंडल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वह मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) पर सतर्क नजर रखे। सरकार की मंशा है कि कोई भी घुसपैठिया या अवैध नागरिक इस अभियान से बचना नहीं चाहिए। योगी ने एसआईआर अभियान पूरा होने के बाद नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। बैठक में शामिल राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बताया कि सहारनपुर मंडल में पुनरीक्षण अभियान सही तरीके से चल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल एवं जिले के आला अफसरों से कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। कमिश्नर डा. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी बैठक में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब एक घंटे से ज्यादा सहारनपुर में रहें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें