ठंड और शीतलहर के कारण प्रयागराज के स्कूलों का समय बदला
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी ) मौसम परिवर्तन के चलते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर शहर में बढ़ी अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
ज़िला विदयालय निरीक्षक पी एन सिंह ने बताया कि ज़िलाधकारी केनिर्देशन में मौसम में आए बदवाल और भीषण कोहरा और ठंड को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने ने बताया कि शहर में बढ़ी अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ.साथ सीबीएसई, आईसीएसई, कंपोजिट, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय अब सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस आदेश का पालन कड़ाई से शुक्रवार से पालन कराया जाए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें