यूपी में विशेष पर्व पर एक घण्टे अधिक खुलेंगी मदिरा की दुकानें

लखनऊ 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनज़र प्रदेशभर की सभी आबकारी फुटकर दुकानों का खोलने का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है।
आबकारी आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार 24 और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व तथा 30 और 31 दिसंबर को नववर्ष उत्सव के दौरान दुकानों के संचालन का समय सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इससे पूर्व या आम दिनों में आबकारी की फुटकर दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलती थी। यह निर्णय आबकारी अनुभाग-2, लखनऊ द्वारा शासनादेश संख्या 1332 ई-2/एसएस-2025-1733158 दिनांक 09 दिसंबर 2025 के अंतर्गत लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि त्योहारों पर बढ़ती मांग और भीड़ को ध्यान में रखते हुए दुकानों का समय बढ़ाना आवश्यक है, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने सभी जिलाधिकारियों और लाइसेंस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समय से कराई जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश की प्रति प्रेषित करते हुए संचालन, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रभावी प्रबंधन के लिए तैयारी करने को कहा गया है।
वहीं त्योहारों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस विभाग को समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बिक्री की अवधि बढ़ने के बावजूद किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास