योगी ने काकोरी कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

योगी ने काकोरी कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 19 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन' के नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि शहीदों की विरासत लोगों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प देती रहेगी।

योगी ने एक्स पर लिखा “ भारत के स्वाभिमान की अमर गूंज 'काकोरी ट्रेन एक्शन' के नायक पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि के सम्मान और स्वतंत्रता की लौ को प्रज्वलित रखने हेतु आप सभी ने अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। आपकी विरासत हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प देती रहेगी।”


 गौरतलब है कि यह घटना 9 अगस्त 1925 को काकोरी स्टेशन पर हुई, जहां क्रांतिकारियों को ट्रेन लूटने से लगभग छह हजार रुपए मिले थे। बाद में सभी क्रांतिकारी अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए। अंग्रेजों ने 40 क्रांतिकारियों पर मुकदमा चलाकर कई देशभक्तों को विभिन्न प्रकार की सजाएं दीं।


 इसी क्रम में, 19 दिसंबर 1927 को रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को फांसी पर लटका दिया गया। उनके इस अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास