आनंदीबेन पटेल ने क्रिसमस की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 24 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनंदीबेन पटेल ने बुधवार को प्रेम, करुणा एवं भाईचारे के प्रतीक पर्व क्रिसमस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस का पर्व त्याग, सेवा और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करता है तथा समाज में सौहार्द, शांति और आपसी विश्वास की भावना को और अधिक प्रगाढ़ बनाता है। उन्होंने कामना की कि प्रभु यीशु मसीह के प्रेम और करुणा के आदर्श सभी के जीवन को आलोकित करें और समाज में सकारात्मकता का संचार हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास