पुण्य भूमि पर लिया संकल्प पूर्ण होता है : सत्य प्रकाश
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री सत्य प्रकाश सिंह ने भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कहा कि आध्यात्मिक दृष्टि से विख्यात पुण्य भूमि पर लिया संकल्प पूर्ण होता है||उन्होंने ने बताया कि विहिप का यह शिविर एक जनवरी से 2 फरवरी तक सक्रिय रहेगा, जिसमे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे | उन्होंने बताया कि मेले के दौरान संघठन के वर्षभर के कार्यक्रमों कि रूपरेखा भी यहीं ते कि जाएगी | इसके अतिरिक्त, समाज मे जगरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई वैचारिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे |
उन्होंने बताया कि संत सम्मेलन मे धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी | इसके अतिरिक्त कुदुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे | पूज्य संतों के मार्गदर्शन में कार्य के लिए मार्गदर्शक मंडल की बैठक और संत सम्मेलन का भी आयोजन विश्व हिंदू परिषद शिविर में आयोजित होगा | उन्होंने कहा कि यह पुण्य भूमि आध्यात्मिक दृष्टि से विख्यात है, और यहां लिया हुआ संकल्प पूर्ण होता है|
उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद शिविर में हिंदू, धर्म, संस्कृति को लेकर अनेक चिंतन होता है जिसमें संगठन के अनेक आयाम मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, गौ रक्षा, बजरंग दल, वेद विद्यालय, सामाजिक समरसता, धर्म प्रसार के अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे|
भूमि पूजन कार्यक्रम मे विहिप के प्रांत प्रचारक रमेश जी और काशी प्रांत के अध्यक्ष के पी सिंह, प्रांत मंत्री डॉ राज नारायण सिंह , महानिर्वाणी अखाड़ा से यमुना पुरी महाराज जी, स्वामी रमन गिरी जी, किन्नर अखाड़ा से कौशल्या नंद गिरी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत सह कार्यवाह रासबिहारी जी, प्रांत संगठन मंत्री नितिन जी, महापौर गणेश केसरवानी जी, पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़, चाणक्य अखाड़ा से सुदर्शन जी, प्रांत गौ रक्षा मंत्री लाल मणि तिवारी, डॉक्टर चंद्र देव मिश्र सच्चा आश्रम, लोक सेवा आयोग के सदस्य हरीश प्रताप सिंह समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें