"पन्नेलाल इण्टरनेशनल फाउन्डेशन बना कुशीनगर में इंसानियत की ढाल"
कुशीनगर( दुर्गेश मिश्र)। दीवानी न्यायालय कसया, कुशीनगर मेन गेट के बगल में आयोजित इस अभियान के तहत संस्था द्वारा सैकड़ों राहगीरों, मजदूरों, वादकारियों, रिक्शा चालकों एवं असहाय नागरिकों को निःशुल्क गर्म चाय पिलाई गयी तथा ठंड से बचाव हेतु सुरक्षित अलाव की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य से ठंड से जूझ रहे चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित संस्था के डायरेक्टर श्री पन्नेलाल यादव ने कहा कि जीवन की रक्षा और ठंड से बचाव भी मानव अधिकार का अभिन्न हिस्सा है। "पन्नेलाल इण्टरनेशनल फाउन्डेशन" का उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक ठंड के कारण पीड़ित न रहे। मानव सेवा ही सच्चा मानव अधिकार है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात का विशेष ध्यान रखा गया। संस्था के स्वयंसेवकों ने अनुशासन और सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाया। दीवानी कचहरी के अधिवक्तागण स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने "पन्नेलाल इण्टरनेशनल फाउन्डेशन" की इस पहल को मुक्त ठंड से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोंच और मानवता को मजबूत करते हैं। श्री यादव ने कहा कि संस्था द्वारा आगे भी इसी प्रकार के जनहित, मानव अधिकार एवं राहत कार्य लगातार किये जाने की योजना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत प्रभुनाथ गोड़, मुन्ना राय, उपेंद्र यादव, सुनीता, वृंदा देवी, सीमा भारती, धनन्जय कुमार भारतीय , महेंद्र प्रताप कौशल,वीरबल, सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें