वंदे मातरम स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा, विपक्षी पार्टियां इसका अपमान कर रही हैं: केशव मौर्य
वंदे मातरम गीत की रचना 1875 में हुई थी। इसके 150 वर्ष पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री मंगलवार को भारत स्काउट एंड गाइड स्कूल के प्रांगण में सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम मे शिरकत किया | इस दौरान उन्होंने कहा कि वंदे मातरम एक गाना नहीं है बल्कि यह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा का अस्तित्व है जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व मे भारत को दुनिया का विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता |
उन्होंने कहा कि 2047 मे जब भारत विकसित राष्ट्र होगा , तब इस देश का संचालन बच्चों आप के हाथ मे होगा | वन्देमातरम का महामंत्र सभी को स्मरण रहना चाहिए | यह कोई साधारण महामंत्र नहीं है, यह आनंद मठ कि आत्मा है | आजादी कि लड़ाई का महामंत्र है | इस महामंत्र का गान करते कितने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने फांसी के फंदे को चूम लिया, जिनकी गिनती भी आज सब को मालूम नहीं |
उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्यय स्वयं प्रयागराज की धरती से संबंधित है और उनका यही पर निवास रहा है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्यय ने न केवल वंदे मातरम् गाने की रचना की है बल्कि उन्होंने हिंदुस्तानियों के दिल में ब्रितानी हुकूमत के खिलाफ एक ऐसी चिंगारी लगाई जिसमें अंग्रेजी हुकूमत जलकर खाक हो गई।
श्री मौर्य ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ( सपा )पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग वंदे मातरम के खिलाफ अपना प्रचार चला रहे हैं वह यह नहीं जानते कि अभी तो आधा वंदे मातरम का गाना गया जाता है, जिस देश के दो टुकड़े करने में उन्हें सफलता मिली थी, लेकिन जिस दिन देश की पीढ़ी ने यह तय कर लिया की वंदे मातरम को पूरा का पूरा गया जाएगा उस दिन अखंड भारत बनने में देर नहीं होगी।
उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि उनकी और शहजादे की जोड़ी ने मगध यानि पूरे बिहार में सिर्फ इतनी ही सीट जीत पाई जितना भी एक कर में बैठकर घूम सकते हो। यही हाल 2027 के चुनाव में होगा जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )की डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बल पर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भगवा लहर दौड़ेगी और भगवान श्री राम के आशीर्वाद से हरे रंग के चादर वाले लोगों की पार्टी एक कार के अंदर सिमट कर रह जाएगी।
श्री मौर्य ने विकास के नए.नए युग परियोजनाओं के विषय में बोलते हुए कहा कि जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की एक और ऐसी लहर दौड़ेगी जिसके आगे न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का विकास होगा । उन्होंने कहा कि जब युवाओं का विकास होगा तभी देश का विकास होगा और भाजपा की डबल इंजन की सरकार इसके लिए कटिबद्ध है।
गौरतलब है कि विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या मे बच्चे कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रख्यात गायिका एवं पद्म भूषण से सम्मानित सुश्री सोमा घोष वह उनकी टीम द्वारा वंदे मातरम गान प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें