एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश: नंदी
श्री नंदी ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के एडीए कॉलोनी नैनी स्थित आरआरबी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंचे तो सुपरवाइजर ने बताया कि 1135 मतदाताओं में से केवल 362 मतदाताओं के ही फार्म भर कर वापस आए हैं। नैनी स्थित नवज्योति इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर 60 प्रतिशत से अधिक फार्म भरे जा चुके थेए लेकिन वहां पर तैनात बीएलओ विद्युत विभाग के लिपिक निर्भय कुमार द्वारा मनमानी की शिकायत की गयी। जिन्हें बूथ संख्या 344 केदारनाथ सड़वा की जिम्मेदारी दी गई है।
बीएलओ निर्भय कुमार ने झूठ बोलते हुए बताया कि वे जिम्मेदारी पूर्वक अपना कार्य कर रहे हैं जबकि मतदाताओं द्वारा शिकायत की गई कि बीएलओ मतदाताओं को भ्रमित करते हुए कहा कि अब उन्हें फॉर्म नहीं मिल सकता है। जिस पर मंत्री नंदी ने नायब तहसीलदार संध्या गोस्वामी को बीएलओ निर्भय कुमार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। क्योंकि बीएलओ निर्भय कुमार मतदाताओं को भ्रमित कर रहे हैं और एसआईआर फार्म भरने की संख्या को नहीं बढ़ने दे रहे हैं।
मंत्री नंदी ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को सही , अद्यतन और पारदर्शी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चुनाव आयोग की यह पहल लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ.साथ नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करती है। इसलिए सभी मतदाताओं से अपील है कि वे एसआईआर फार्म जरूर भरें। एक जागरूक नागरिक बन कर न केवल अपने अधिकार को सुरक्षित करेंए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुदृढ़ और पारदर्शी लोकतंत्र की नींव रखने में योगदान दें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें