शुभम जायसवाल की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी

वाराणसी, 25 दिसंबर (वार्ता) कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में पचास हजार रुपये के इनामी सरगना शुभम जायसवाल और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की संपत्तियों का ब्यौरा पुलिस, प्रशासन और विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा इकट्ठा किया जा रहा है।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि शुभम और उसके पिता भोला जायसवाल तथा करीबी साथियों की सभी संपत्तियों की बारीकी से जांच की जा रही है। अवैध संपत्तियां जब्त की जाएंगी।
श्री अग्रवाल ने बताया कि एसआईटी द्वारा कफ सिरप मामले में तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस प्रकरण में वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गिरफ्तारियां हुई हैं। सभी के तार जोड़े जा रहे हैं। शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल, पत्नी तथा रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच की जा रही है।
जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है। बताया जा रहा है कि वाराणसी में जल्द ही बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। कई वर्षों से शुभम जायसवाल के साथ रहने वालों की भी कुंडली पुलिस खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि कई छात्र नेता भी पुलिस की रडार पर हैं। पचास से ज्यादा मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दीपावली पर शुभम जायसवाल द्वारा महंगे उपहार प्रमुख लोगों को बांटे गए थे। उसकी भी जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास