मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी

वाराणसी, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने काशी की गलियों में प्रसिद्ध मलाईयां भी चखी।


डॉ. यादव ने कहा “ कई जन्मों के पुण्य के बाद कोई काशी आता है। मैं बाबा महाकाल की नगरी से आता हूं, इसलिए मैं इसके महत्व को समझता हूं। प्रदेश और देश पर बाबा की कृपा बनी रहे, यही कामना है। यह अभ्युदय का समय है।”
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार सरकार में मंत्री तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को चुनने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह युवा हैं तथा संगठन का उन्हें अच्छा खासा अनुभव है। कुशल नेतृत्व की मंगल कामनाएं करते हैं। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें शुभकामनाएं।
 श्री यादव ने कहा कि देश इस समय विकास की ओर अग्रसर है। दर्शन-पूजन के बाद वह काशी की गलियों में भी कुछ देर घूमे। इस दौरान काशीवासियों ने 'हर हर महादेव' के उद्घोष के साथ उनका अभिवादन किया।


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास