रवि रावत भक्ति-मय परिवार टीम द्वारा ग्राम डेरवा में माता का जागरण आयोजित

बड़हलगंज(दुर्गेश मिश्र)। गोरखपुर जिले के दक्षिणांचल अंतर्गत ग्राम डेरवा में रवि रावत भक्ति-मय परिवार टीम द्वारा मां भगवती का भव्य जागरण संपन्न हुआ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सुप्रसिद्ध भजन गायक रवि रावत ने बताया कि ग्राम सभा डेरवा में सौरभ सिंह के आवास पर मां भगवती की दिव्य कृपा से यह धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

जागरण कार्यक्रम में भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम में गुड्डू जी ने ऑर्गन पर,नरसिंह जी ने पैड पर, परमानंद ने नाल पर संगत की, जबकि भजन गायिका उमा कसौधन ने सुमधुर माँ भगवती के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

मां भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण गूँज उठा और देर रात तक भक्तिमय कार्यक्रम चलता रहा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास