पुलिस फायरिंग में शहीद हुए कोठारी बंधुओ को भारत रत्न दिया जाये : स्वामी शाडिल्य महराज
जगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज ने सरकार से मांग किया है कि अयोध्या में छह दिसम्बर को विवादित ढाचा के ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस की फायरिंग में शहीद हुए कोठारी बंधुओ और अन्य मृत कारसेवको को भारत रत्न दिया जाये, यही उनके बलिदान का करोडो देशवासियों और सरकार की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार से मांग किया है कि अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के दौरान निहत्थे कारसेवको पर पुलिस फायरिंग करने के मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, जिससे सच्चाई सामने आ सके कि किसके आदेश पर निर्दोष हिन्दुओं के खिलाफ फायरिंग हुई। उन्होंने कहा को इस घटना में तत्कालीन सरकार, अधिकारी या विदेशी लोगों की कही कोई बडी साजिश तो नही थी। उन्होंने कहा कि फायरिंग के बाद लाशों से सरयू लाल हो गयी थी। यह एक सोची समझी बडी साजिश थी जिसमे बडी संख्या में हिन्दुओं का सामूहिक नरसंहार किया गया था ।
स्वामी शाडिल्य महराज ने कहा कि 500 वर्षो के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है इससे देश, विदेश के करोडो सनातनधर्मियों का मस्तक गर्व से उठ गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें