उत्तर प्रदेश में एसआईआर का कार्य प्रगति पर

लखनऊ, 07 दिसम्बर, (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में चल रहे एसआईआर के कार्यो में तेज प्रगति है।
उन्होंने बताया कि बीएलओ को चिन्हित अनुपस्थित, शिफ्टेड तथा मृत मतदाताओं का एक बार पुनः अपने स्तर पर गहन जांच करने तथा इस कार्य में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए का पूर्ण सहयोग लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अपील की है कि राजनीतिक दल भी बूथों पर नियुक्त बीएलए को अपने स्तर से सहयोग करने के लिये निर्देशित करने का कष्ट करें, जिससे प्रदेश की आलेख्य मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज हों सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक प्रदेश में 34 विधानसभा क्षेत्रों में तथा 91,441 बूथों पर शत प्रतिशत कार्य बीएलओ द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 15.43 करोड़ से अधिक (लगभग 99.93) गणना प्रपत्रों का वितरण हो चुका है, जिसमें 14.52 करोड़ से अधिक (लगभग 94.04 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास