भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) नेशनल हेराल्ड मामले में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अदालत से आए फैसले के बाद प्रवर्तन निदेशालय  (ईडी ) की कार्रवाई को लेकर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर देश भर में कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। इसी क्रम मे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त अध्यक्ष और पदाधिकारीयों ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से भाजपा कार्यालय तक घेराव करने निकले नेताओं को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर रास्ते में ही रोक लिया।

आक्रोशित नेताओ ने सड़क पर बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की | पुलिस के वरिस्ठ  आधुकारियों के समझाने के बाद  काँग्रेस सड़क पर से हटे |

कांग्रेसियों ने नेशनल हेराल्ड मामले को राजनीतिक प्रतिशोध की  कार्रवाई बताया| प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर अदालत की ओर से संज्ञान नहीं लिया जाना सत्य कि जीत है  और इससे गांधी परिवार पर लगाए गए आरोप निराधार सिद्ध होते है |

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष फुजेल हाशमी , यमुनापर अध्यक्ष अशोक पटेल , गंगपर अध्यक्ष अशफाक अहमद , महासचिव मुकुंद तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास