अयोध्या धाम–दिल्ली के बीच वातानुकूलित रेल सेवाएं सुदृढ़, यात्रियों की सुविधा के लिए वंदे भारत एवं अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन

(PIB Lucknow)

अयोध्या धाम से दिल्ली/नई दिल्ली के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली–लखनऊ–अयोध्या खंड पर यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुल 8 जोड़ी रेलगाड़ियों में वातानुकूलित आवास (एसी एकोमोडेशन) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।​

इस खंड में 4 जनवरी 2024 से 22425/22426 अयोध्या कैंट.–आनंद विहार (टर्मिनल) वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है, जो पूर्णतः वातानुकूलित कुर्सीयान सवारी डिब्बों से सुसज्जित है। इसके अतिरिक्त 15557/15558 दरभंगा–आनंद विहार (टर्मिनल) अमृत भारत एक्सप्रेस भी इस खंड के यात्रियों को सेवा प्रदान कर रही है।​

बालामऊ और सीतापुर स्टेशन क्रमशः 17 जोड़ी तथा 26 जोड़ी गाड़ी सेवाओं द्वारा सेवित हैं, जबकि नैमिषारण्य स्टेशन 2 जोड़ी गाड़ी सेवाओं द्वारा सीतापुर और बालामऊ से जुड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के तीर्थ यात्रियों और आम यात्रियों को रेल संपर्क की सुविधा मिल रही है।​

रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मार्ग या रेलखंड पर नई गाड़ी सेवाएं शुरू करने का निर्णय उस खंड की क्षमता, पथ (पाथ) की उपलब्धता, अपेक्षित चल स्टॉक, चल स्टॉक से संबंधित उपयुक्त अवसंरचना और रेलपथ सहित अन्य परिसंपत्तियों की अनुरक्षण आवश्यकताओं जैसे कारकों का समग्र मूल्यांकन करने के बाद ही लिया जाता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास