गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 27 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खालसा पंथ के संस्थापक, महान संत एवं धर्मयोद्धा गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी साहस, त्याग और धर्मरक्षा की प्रतिमूर्ति थे। अन्याय और अधर्म के विरुद्ध उनका संघर्ष संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
योगी ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी का जीवन और संदेश सत्य, निष्ठा एवं निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उनका योगदान भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा में सदैव स्मरणीय रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास