अमित शाह ने अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें याद किया

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुण जेटली को उनकी जयंती पर याद किया।
श्री शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि श्री अरुण जेटली ने एक बेजोड़ संवैधानिक, कानूनी विशेषज्ञ, बेहतरीन वक्ता और एक सांसद के तौर पर अमिट विरासत छोड़ी है और उनको कई अहम कानूनी मामलों में योगदान के लिए याद किया जाएगा।
श्री शाह ने कहा कि अपनी गहरी कानूनी समझ से पार्टी को मज़बूत करने में जेटली जी की समर्पित भूमिका हमेशा ज़िंदा रहेगी, जो समय की हर कसौटी पर खरी उतरेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास