प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व मंच पर भारत को मिली नई पहचान: योगी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व मंच पर भारत को मिली नई पहचान: योगी

लखनऊ, 17 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत की आवाज़, मूल्य और सभ्यतागत चेतना को विश्व मंच पर नई पहचान और सम्मान मिल रहा है।


योगी ने उन्होंने बुधवार को एक्स पर लिखा “ इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से प्रधानमंत्री मोदी जी को सम्मानित किया जाना भारत-इथियोपिया के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों और दोनों देशों के बीच बढ़ती वैश्विक साझेदारी का प्रमाण है। यह प्रधानमंत्री जी की कुशल कूटनीति और सशक्त नेतृत्व को भी दर्शाता है। इस प्रतिष्ठित सम्मान को देश के 1.4 अरब नागरिकों को समर्पित कर प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि उनका नेतृत्व विनम्रता, सौहार्द और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ — विश्व एक परिवार है — की भावना पर आधारित है।”


 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से तीन देशों के दौरे पर हैं जिसमें जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान शामिल हैं। श्री मोदी सोमवार को सबसे पहले किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के निमंत्रण पर जॉर्डन पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन से मिलेंगे और भारत-जॉर्डन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे, साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास