एसआईआर की समीक्षा चुनाव आयोग का काम,मुख्यमंत्री का नहीं: अजय राय

लखनऊ 11 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया को आगे बढाना और इसकी समीक्षा करना मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि चुनाव आयोग का काम है।
श्री राय ने आजमगढ़, जौनपुर व वाराणसी में एसआईआर की मंडल स्तरीय समीक्षा करने के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर ऐतराज जताते हुये कहा कि “एसआईआर पूरी तरह चुनाव आयोग की प्रक्रिया है, इसकी समीक्षा चुनाव आयोग करता है, मुख्यमंत्री नहीं।” उन्होने इससे साबित होता है कि चुनाव आयोग पूरी तरीके से भाजपा का एजेंसी बन चुका है। मुख्यमंत्री द्वारा एसआईआर की समीक्षा करना साफ दर्शाता है कि चुनाव आयोग अब भाजपा सरकार के इशारों पर काम कर रहा है। चुनाव आयोग जहां निष्पक्षता का दावा करता है, वहीं मुख्यमंत्री द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की समीक्षा करना लोकतंत्र पर सीधा आघात है। इससे यह साफ होता है कि प्रदेश में चुनाव प्रबंधन नहीं, बल्कि सत्ता प्रबंधन चल रहा है। आयोग की चुप्पी बताती है कि वह भाजपा के लिए फील्ड एजेंट की भूमिका निभा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर के नाम पर प्रदेश में भय का वातावरण बनाया जा रहा है। कर्मचारी मर रहे हैं, लोग प्रताड़ित हो रहे हैं, और अब तो मुख्यमंत्री खुद ‘चुनाव आयोग’ की कुर्सी पर बैठकर समीक्षा करने लगे। उन्होने कहा “ यह कैसी निष्पक्षता है। क्या अब आयोग मुख्यमंत्री के अधीन काम करेगा। कांग्रेस इस मुद्दे को पूरे प्रदेश में उठाएगी और जनता को बताएगी कि एसआईआर की आड़ में लोकतंत्र की हत्या की कोशिश की जा रही है।”
उन्होने कहा कि आयोग केवल सरकार की सुविधा देखकर फैसले ले रहा है, जनता और कर्मचारियों की पीड़ा से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास