पंचायत चुनाव में भी खिलेगा कमल: केशव मौर्य
श्री मौर्य गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक बाचतीच के दौरान कहा कि बिहार चुनाव के बाद अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसीलिए वह एसआईआर को लेकर जनता के बीच भ्रम और भय की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। पंचायत चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर का विरोध करने वालों से दूर रहे। उन्होंने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धीकरण का कार्यक्रम है। जिसमें नए लोगों का नाम जोड़ने , मृतकों के नाम हटाने और घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से काटने का कार्यक्रम है।एसआईआर कराकर अपने अधिकार और कर्तव्यों का पालन करें और देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , सांसद राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। इसका जनता पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। बिहार में हार के बाद सपा मुखिया अखिलेश का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे थे लेकिन बिहार चुनाव के बाद उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
श्री मौर्य ने कहा कि उनको अब पता चल गया है कि 2047 भाजपा सत्ता में रहने वाली है। विपक्ष अफवाह फैलाकर जनता में भय पैदा कर रहा है। आरक्षण और संविधान कभी भी कोई खत्म नहीं कर सकता।
उप मुख्यमंत्री ने बीएलओ की मौत के बारे में कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। जनता जागरूक है।
माघ मेले को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मेले का बजट बढ़ाया गया है। माघ मेले को मिनी कुंभ की तर्ज़ पर तैयार किया जा रहा है।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें