मुख्यमंत्री प्रयागराज मे एक निजी कार्यक्रम मे होंगे शामिल
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक निजी कार्यक्रम मे शिरकत करने के लिए शनिवार की शाम यहां पहुंचेंगे |
श्री योगी शनिवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पंकज मित्तल के बेटे के विवाह कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए शहर आएंगे | आगमन के बाद वह सीधे कैंट क्षेत्र मे कार्यक्रम स्थल जाएंगे , जहां वे न्यायाधीश मित्तल के परिवार से मुलाकात कर शुभकामनाएं देंगे |
मुख्यमंत्री विवाह समारोह मे मे लगभग कुछ घंटे तक रुकेंगे, इसके बाद वे वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे |
श्री योगी इससे पहले 22 नवंबर को प्रयागराज आए थे , जब उन्होंने माघ मेल -2026 के लिए हो रही तैयारियों को स्थलीय निरीक्षण किया था और मेल क्षेत्र मे गंगा-पथ , सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की बैठक किया था |
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें