उप्र में दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

लखनऊ, 11 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
सरकार की तरफ़ से जारी की गई सूची के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से हटाकर विशेष सचिव, निर्वाचन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं सुश्री दीपा रंजन मिशन को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन लखनऊ को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ यूपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, लखनऊ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
शासन के इस निर्णय को ग्रामीण सड़क विकास और चुनावी व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास