माघ मेला की तैयारियां जमीन पर उतरीं

प्रयागराज, 19 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आस्था का सबसे बड़ा मेला माघ मेला 2026 की तैयारियाँ अब तेज़ी से ज़मीन पर उतरती दिखाई देने लगी हैं। संगम की पवित्र रेती पर एक बार फिर साधु-संतों और कल्पवासियों की आहट सुनाई देने लगी है। धीरे-धीरे टेंट सिटी आकार ले रही है और माघ मेले का स्वरूप महाकुंभ की भव्यता की ओर बढ़ता नज़र आ रहा है। योगी सरकार ने इस बार के माघ मेला को महाकुंभ की तरह भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने की योजना बनाई है। जिससे की देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को दिव्य और भव्य अनुभव मिल सके। जिस तरह 2025 में भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन हुआ था। ठीक इस बार का माघ मेला भी मिनी कुम्भ की तर्ज पर बसाया जा रहा है।
कुंभ और महाकुंभ में सभी अखाड़े यहाँ पर पूरे मेले में देखने को मिलते है लेकिन इस बाद सिर्फ साधु संतों का ही जमावड़ा देखने को मिलेगा क्योकि माघ मेले में अखाड़े प्रवास नही करते है अखाड़े हमेशा अर्ध कुंभ या कुंभ या फिर महाकुंभ में ही मेले में आते है और माँ गंगा के साथ साथ नए साधु संतों बनाने की प्रकिया करते है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास