राममंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में भाग लेंगे राजनाथ और चंद्रबाबू नायडू

अयोध्या 13 दिसम्बर (वार्ता) राममंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में 31 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू यजमान के रूप में शामिल होगे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों पर ध्वजारोहण करेंगे।

राममंदिर पर ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया था। अब राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के द्वितीय वर्षगांठ पर शेष मंदिरों पर ध्वजारोहण होगा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की अहम बैठक आज श्रीमणिराम दास छावनी में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र सहित अन्य ट्रस्टी मौजूद रहे। ट्रस्ट की बैठक में जाने से पहले राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पुराने मंदिर का स्मारक बनाया जाएगा और राम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले कारसेवकों और महापुरुषों का भी स्मारक बनेगा।
उन्होंने बताया कि राम मंदिर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। बाउंड्री वॉल में 25 वॉच टावर बनाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास