प्रयागवाल समाज ने जद्दोजहद के बाद किया माघ मेला का भूमि पूजन

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में कल्पवासियों को सुविधा प्रदान करने वाले प्रयागवाल समाज ने जद्दोजहद के बाद रविवार को भूमि पूजन किया।

        अपर मेला अधिकारी दयानंद ने बताया कि इस बार माघ मेला  समय से पहले शुरू हो रहा है।  इसी कारण प्रयागवाल समाज ने  पहले ही भूमि आवंटन की मांग की थी।  उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रयागवाल समाज के कुल 920 उपभोक्ता हैं जीने लगभग 774 बीघा भूमि आवंटित की जानी है। उन्होंने बताया कि रविवार से औपचारिक रूप से भूमि  वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

       प्रयागवाल सभा के अध्य्क्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि इस बार माघ मेला तय समय से पहले शुरू होगा। इससे पहले मेला संक्रांति 14 जनवरी से शुरू होता था जब कि इस बार तीन जनवरी से शुरू हो रहा है। इसी लिए समाज की ओर से पांच दिन पहले  ही सभी व्यवस्थाएं शुरू  करने की योजना बनाई गई है।

      श्री पांडे ने बताया कि श्रद्धालुओ का आना 30 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। उनकी मूलभूत सुविधाओं का ख्याल  रखते हुए  पहले से तैयारियां जरूरी है। इसी उद्देश्य से मेला प्राधिकरण से भूमि मांगी गई थी, जो अब मिल ई शुरू हो गई। 

   गौरतलब है कि संगम की रेती पर माघ मेले में भूमि आवंटन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा था। खाक चौक के साधु संतों के बाद तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज मेला प्राधिकरण से जमीन को लेकर नाराजगी जताई थी।  नाराज तीर्थ पुरोहितों ने दो दिन मेला प्राधिकरण कार्यलय के सामने धरना प्रदर्शन किया था। धरने के दूसरे दिन 12 दिसंबर को तीर्थ पुरोहितों ने आरोप लगाया कि उनके तीन गतो की करीब 50 बीघा जमीन खाक चौक को दे दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास