माघ मेला शुरू होने मे तीन दिन,सभी तैयारियां पूरी: सौम्या अग्रवाल
मेला प्राधिकरण अध्यक्ष एवं मण्डल कि मंडलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ तैयारियों का उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया| उन्होंने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है |
उन्होंने बताया कि मेले कि सुरक्षा के लिए नागरिक पुलिस , पीएसी, आरएएफ, बढ़ राहत कंपनी , एंटी –माइंस यूनिट और बीडीस टीमे लगातार सक्रिय हैं| बस अड्डों और रेल्वे स्टेशनो परभिड़ प्रभंडान के विशेष इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओ के आने-जाने के लिए अलग-अलग रू निर्धारित कर दिए गए हैं |
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम मे 400 सीसीटीवी कमरों के माध्यम से 24 घंटे मॉनिटरिंग कि जाएगी, जिनमे एआई युक्त कैमेरे भी शामिल हैं | इनके जैरए भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों कि पहचान और रियल टीमे अलर्ट सिस्टम संचालित होगा | तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा का पहले स्नान पर्व पर 25 से 30 लाख श्रद्धालुओ के आस्था कि डुबकी लगाने कि संभावना है | स्नान घाट, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था , पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाये पूरी तरह तैयार हैं |
पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने कहा कि मेले मे 17 थाने और 42 पुलिस चौकियां स्थापित की गयी हैं| मेल इस बार सात सेक्टर मे बसाया गया है | इसमे अडिश्नल एवं एसपी स्तर अधिकारी तैनात किए गए हैं |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें