जिन अधिकारियों ने घुसैपैठियों के आधार बनवाये,उन पर क्या कार्रवाई हुयी: अखिलेश
लखनऊ 05 दिसंबर (वार्ता) घुसैपैठियों के नाम पर गरीब जनता को परेशान करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल किया कि जिन अधिकारियों ने घुसपैठियों के आधार कार्ड बनाए, दूसरे कानूनी कागज बनवाएं उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है।
गोसाईगंज में उन्होंने कहा कि वाराणसी और कई प्रदेशों में बड़ा कोडीन युक्त सिरफ का स्कैडल हो गया। पहले इसे 100 करोड़ रूपये का आंका गया था, यह दो सौ करोड़ रूपये से भी अधिक का कांड हो सकता है। इसमें पुलिस-प्रशासन और भाजपा के लोग शामिल है। दवाई खांसी के सिरप पर प्रश्न लग रहे है। इस काले कारोबार में तमाम मंहगी गाड़िया बंटी है। लेकिन शोरूम वाले नहीं बता रहे है कि कौन कितनी गाड़ियां ले गया। वाराणसी, जौनपुर में गाड़िया बटीं है।
श्री यादव ने कहा कि काले कारोबार में न्याय के लिए बुलडोजर को चलते नहीं देखा गया। बुलडोजर सबसे ज्यादा पीडीए पर चला है। पीडीए समाज क ऊपर सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। उन्हें बहुत पीड़ित किया गया है। जो बुलडोजर न्याय देता था पता नहीं उसका ड्राइवर कहीं चला गया है उसकी चाबी कहीं खो गई है।
उन्होने कहा कि भाजपा वाले संविधान को मानने वाले लोग नही है। एसआईआर भी एनआरसी का संक्षिप्त नाम है। उन्होंने कहा “ जब हम वर्ल्ड पॉलिटिक्स में इंटर कर रहे हैं तो हमे यह भी देखना होगा कि हमारा देश कैसे और सुरक्षित हो। आज डालर कहां पहुंच गया है। टैरिफ लग गया है। अगर रूस के राष्ट्रपति आए है तो वह कारोबार करने आए है, हमारी मदद नहीं होगी।”

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें