कांग्रेस पार्टी का मानसिक संतुलन पूरी तरीके से बिगड़ चुका है: केशव मौर्य


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानसिक संतुलन पूरी तरीके से बिगड़ चुका है|

उप मुख्यमंत्री सोमवार को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज पहुंचे जहां उन्होंने सर्किट हाउस  में पार्टी कार्यकर्ताओ और  पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानसिक संतुलन पूरी तरीके से बिगड़ चुका है|

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को कठपुतली और अमित शाह पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए श्री मौर्य ने  कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानसिक संतुलन पूरी तरीके से बिगड़ चुका है और उनके नेता पूरी तरीके से अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं जिसके कारण उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की गरिमा समझ में नहीं आती।  उन्होंने कहा कि उनकी सोच और उनकी समझ दोनों काफी गंदी है जिसकी वजह से वह अपने निर्णय पूरी तरीके से नहीं ले पाती।

श्री मौर्य ने कहा कि हमारा जो मंडल अध्यक्ष है वह उससे ज्यादा समझदार और काबिल है। क्योंकि हम एक संगठन के रूप में काम करते हैं इसलिए हमारे पार्टी में एक सदस्य भी देश के विकास का काम करता है न/न  कि उनकी तरह सब कुछ समाप्त करने में जुटी हुई है।

अखिलेश यादव द्वारा लोक सेवा आयोग के सामने हो रहे प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर किए गए ट्वीट पर श्री मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  के शासन में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और यहां पर किसी भी युवा को बेरोजगार नहीं रखा जाएगा चाहे वह नौकरी करें या वह अपना उद्यम करें|

उन्होंने कहा कि  उनको पूरी तरीके से सहायता मिलेगी और उनको अपने रोजगार सहित जिसमें क्षेत्र में जाना चाहता है उसे पूरी सहूलियत प्रदान होगी| यह एक और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात की जा रही है वहीं दूसरी ओर हमारे प्रदेश अध्यक्ष भी काफी समझदार है और सात बार सांसद रह चुके हैं तो उनको इस बात का इल्म है कि किस प्रकार युवाओं का विकास किया जाना चाहिए।

वाराणसी के बहुचर्चित कफ सिरप मामले में अखिलेश यादव की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अगर यह समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार होती तो अभी तक उसे बचाने और पूरे मामले को दबाने का काम सपा सरकार कर चुकी होती।यह भाजपा की सरकार है और हमारे यहां पर किसी भी तरीके से किसी भी अपराध पर समर्थन नहीं किया जाता है ।इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार कटिबद्ध है और जल्दी इस पूरे मामले पर सभी दोषियों  के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास