माघ मेले मे तीन मिनट मे पहुंचेगी अग्निशमन दल
अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को इस तरह से तैयार किया है कि किसी भी स्थान पर आग लगने की स्थिति मे अधिकतम तीन मिनट के भीतर दमकल कर्मी मौके पर पहुच जाए और राहत कार्य शुरू कर सके |
उन्होंने बताया कि मेल शुरू होने से पहले ही सभी टेंटों का ऑडिट कराया जाएगा | इस दौरान इलेक्ट्रिक वायरिंग , जोड़े गए उपकरण और सिलेंडर ब्रांड क्वालिटी की जाँच की जाएगी, जिससे कोई खराब , नॉन –स्टैन्डर्ड सिलेंडर इस्तेमाल न हों |
श्री सिंह ने बताया कि 2025 महाकुंभ मे लगभग 150 छोटे-बड़े अग्नि हादसे हुए थे | इनमे 61 घटनाए इलेक्ट्रिक फॉल्ट से जबकि 58 सिलेंडर गैस लीकेज के कारण हुई थी | उन्होंने ने बताया कि इन्ही अनुभाओ को ध्यान मे रखते हुए इस बार सुरक्षा मनको को और सख्त किया गया है | इस बार कि योजना और बढ़े हुए संसाधनों के चलते माघ मेला पहले से अधिक सुरक्षित रहेगा |
उन्होंने बताया कि मेले मे 20 वाच टावर स्थापित किए जा रहे है, जहां जवानों को 6-6 घंटे की चार शिफ्टों मे तैनात किया जाएगा | ये टीमे पूरे मेल क्षेत्र पर नजर रखेगी और धुआँ उठाने की किसी भी सूचना को तुरंत कंट्रोल रूम को भेजेंगी, जिससे तुरंत राहत मिल सके |
श्री अनिमेष सिंह ने बताया कि माघ मेला 2023 की तुलना मे इस बार 20 फायर स्टेशन बनाए जा रहे है | इसके अलावा सात फायर चौकिया भी स्थापित कि जाएंगी| अग्निशमन विभाग के 631 जवान ए अफसर तैनात होंगे | इसमे 20 फायर स्टेशन ऑफिसर, 30 सेकंड फायर ऑफिसर, 80 लीडिंग फायरमैन , और 400 फायरमैन शामिल होंगे |
उन्होंने बताया कि मेले को तीन ज़ोन अरैल, झूसी और परेड मे तीन रेस्क्यू टेन्डर तैनात किए जाएंगे | इन वाहनों मे आग बुझाने के साथ-साथ आपदा राहत संबंधी उपकरण भी होंगे| इसके अलावा 40 फायर फाइटिंग बाइक तैनात कि जाएगी, जो सँकरे रास्तो मे भी आसानी से मूवमेंट कर सकेगी| घाटों के आसपास एक फायर बोट भी सक्रिय रहेगी| साथ ही चार आल टेरेन वाहन भी मेले मे दौड़ेगे, जो कठिन इलाकों मे जल्दी पहुच सकेंगे |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें