जब खुद फंस जाओ,तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ,ये खेल बहुत पुराना है: अखिलेश

लखनऊ 18 दिसंबर (वार्ता) कोडीन कफ सिरप मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े लोगों के हाथ होने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब खुद फंस जाओ तो दूसरे पर इल्जाम लगाओं। ये खेल बहुत पुराना है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश से लेकर देश के अन्य राज्यों तक फैले हजारों करोड़ के इस अवैध कारोबार को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। भाजपा सरकार में इसी तरह से अन्य कई अवैध कारोबार हो रहे है। जिलों-जिलों में भूमाफिया सरकारी और गरीबों की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे है।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार है। यह सरकार गरीबों और बच्चों की जिन्दगी के साथ खेल रही है। नकली कफ सिरप के कारोबारियों पर सरकार का बुलडोजर खामोश है। वाराणसी से शुरू होकर यह अवैध कारोबार जिले-जिले होते हुए अन्य प्रदेशों और विदेश तक पहुंच गया।
श्री यादव ने कहा कि अवैध और जहरीली कफ सिरप मामले की जांच कर रही एसटीएफ भी अवैध कारोबारियों से मिली हुई है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोडीन कफ सिरप के मामले की सच्ची जांच के लिए ईमानदार लोगों की एक सिरप टास्क फोर्स मतलब एसटीएफ बननी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास