गोरखपुर में "युवा संसद" सीजन-1 हुआ का सफल आयोजन

गोरखपुर( दुर्गेश मिश्र)। एस एस श्री विंध्यवासिनी वेलफेयर फाउंडेशन ने शहर के जिला पंचायत सभागार में युवा संसद सीजन-1 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष अंबुज कुमार मिश्रा ने किया, इन्होंने अपने पहले ही प्रयास में एक ऐतिहासिक आयोजन किया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक मंच पर अपनी विचारधारा व्यक्त की।

युवा संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में सौरभ मिश्रा, आश्विका, सार्थक मिश्रा व आसिता यादव को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सान्त्वना स्थान प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को भी संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य निर्णायिका के रूप में नवल्स इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम सिंह और विद्याधर गुप्ता समाजसेवी   उपस्थिति रहे 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज विभाग के उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है युवा संसद विद्यार्थियों के लिए अपनी स्वतंत्र विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है। संचालन दीपांशु पांडेय ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि अध्यक्षता स्वयंसेवक संघ के बलराम त्रिपाठी और आचार्य पंडित राजेश कुमार मिश्र ने की।

युवा संसद के माध्यम से युवा वर्ग ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की। विशेष रूप से पड़ोसी देश बांग्लादेश में हाल के समय हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों (जैसे हत्याएं, मंदिरों पर हमले और संपत्ति की आगजनी) को लेकर युवाओं ने अपनी चिंता और विचार साझा किए। इस मुद्दे पर देशव्यापी बहस छिड़ी हुई है, और युवा संसद ने इसे स्थानीय स्तर पर एक मजबूत मंच प्रदान किया।

अध्यक्ष अंबुज कुमार मिश्रा ने बताया कि युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं की विचारधारा को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना है। साथ ही, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर युवाओं के विचारों को सुनना और साझा करना है। उन्होंने कहा कि यह सीजन हर वर्ष एक भव्य आयोजन के रूप में युवाओं को जोड़ता रहेगा, ताकि वे लोकतंत्र की प्रक्रिया समझें और समाज के प्रति जिम्मेदार बनें।

कार्यक्रम के संयोजन में सोनल मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, अंजल यादव, तनू सिंह तथा प्रिया पांडे की विशेष भूमिका रही। 

इस अवसर पर विद्याधर गुप्ता, अमित ओझा, प्रभात वर्मा, प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला, रोहित पांडे , हरिओम यादव, नितिन राय, अंबुज ओझा, अमरपाल सिंह, निहाल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह आयोजन युवाओं में राजनीतिक जागरूकता और सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। फाउंडेशन ने भविष्य में ऐसे और बड़े मंच आयोजित करने की योजना बनाई है।एस एस श्री विंध्यवासिनी वेलफेयर फाउंडेशन युवा सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहा है। ऐसे आयोजनों से गोरखपुर के युवा न केवल अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों पर भी प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास