गोरखपुर में बिजली उपभोक्ता को मिली बड़ी राहत: चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल पर 1.40 लाख की आरसी निरस्त

गोरखपुर।चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया की पहल पर साहबगंज के बृज मोहन गोयल को जारी बिजली विभाग द्वारा 1,40,976 रुपये की आरसी निरस्त करा कर दिलाया न्याय।


सिंघानिया ने बताया कि उपरोक्त द्वारा उन्हें एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि बिजली विभाग द्वारा गलत तरीके से उनके विरुद्ध एक आरसी जारी की गयी है, जबकि उनके परिवार द्वारा पूर्व में ही इस कनेक्शन की पीड़ी करा दी गई थी।

सिंघानिया ने संबंधित कागजातों का अध्ययन कर अधिशासी अभियंता बक्सीपुर श्री अतुल रघुवंशी को संबंधित प्रकरण के साक्ष्य साबुतों के साथ संज्ञान में देते हुए बिजली उपभोक्ता के संबंधित प्रकरण पर पीड़ी होने के बावजूद जारी आरसी को निरस्त कर न्याय देने की मांग की।

अधिशासी अभियंता ने संबंधित प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जांच तहकीकात के बाद न्याय संगत न्याय दिया और आरसी निरस्त कर दी। सिंघानिया ने अधिशासी अभियंता बक्सीपुर श्री अतुल रघुवंशी जी के साथ उनकी पूरी टीम को इस प्रकरण के निस्तारण में किए गए बिजली उपभोक्ता के सराहनीय सहयोग के लिए उन्हें बधाई दी है।

बिजली उपभोक्ता गोयल परिवार ने सिंघानिया के इस सराहनीय पहल सहयोग के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "विभाग द्वारा नहीं सुनने पर आप के प्रयास से हमें निश्चित रूप से पूरा न्याय मिला है। आपने जो सहयोग किया, उसके लिए हम और हमारा परिवार आपका सदैव आभारी रहेगा।"

इस प्रकरण के निस्तारण से बिजली उपभोक्ताओं में खुशी की लहर है, और चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया की पहल को सराहा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास