आईटीबीपी के 15 अधिकारी और जवान पुलिस पदक से सम्मानित

नयी दिल्ली 25 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 15 अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदकों से अलंकृत करने की घोषणा की गयी है इनमें से तीन को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक और 12 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से विभूषित किए गए तीन अधिकारियों में ओम प्रकाश यादव, महानिरीक्षक (जी०डी० ) , संजीव कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक (जी०डी०) और गिरीश चन्द्र पाटनी, सहायक सेनानी (एस० ओ० ) शामिल हैं।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से विभूषित किए गए 12 अधिकारियों और जवानों
विजय कुमार देशवाल, उप महानिरीक्षक (जी०डी०) , श्री टाशी नमग्याल, सेनानी (जी०डी०) , सुभाष चन्द्र यादव, सेनानी ( जी०डी०) , देवनाथ राय, सेनानी ( जी०डी० ) , द्वारिका प्रसाद ढौंडियाल, सहायक सेनानी (एस० ओ० ) , कैलाश चंद्र ढौंडियाल, सहायक सेनानी (कार्यालय) , जोगिन्दर कुमार, सहायक सेनानी (एस० ओ० ) , छेरिंग दोर्जे, निरीक्षक (सी०एम०) , राजेन्द्र बिक्रम सेन, निरीक्षक (जी०डी०) , राम कुमार, उप निरीक्षक (जी०डी०) , विजय कुमार, उप निरीक्षक (पाईनियर) और प्रसन्नन पी०एस०, सहायक उप निरीक्षक (मैडिक) शामिल हैं।
महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और समस्त बल परिवार ने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास