यूपी बार काउंसिल के दूसरे चरण में 17 जिलों में होगा मतदान

जौनपुर, 18 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के 25 सदस्य पद के लिए हो रहे चुनाव में दूसरे चरण के लिए जौनपुर, देवरिया, जालौन सहित 17 जिलों में 20 व 21 जनवरी को मतदान होगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए प्रदेश के कुल दो लाख 49 हजार 808 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 25 सदस्यों के लिए 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 20 व 21 जनवरी मंगलवार व बुधवार को जौनपुर, जालौन, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोरखपुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस और झांसी में होगा इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मतदान करने वाले प्रत्येक मतदाता अधिवक्ता को अपने साथ सीओपी प्रमाण पत्र/ परिचय पत्र या अधिवक्ता पंजीकरण प्रमाण/ पत्र परिचय पत्र लाना अनिवार्य है। जौनपुर सिविल कोर्ट में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, कड़ी सुरक्षा के बीच 20 व 21 जनवरी को मतदान होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास