2000 रुपये के 98.41 प्रतिशत नोट रिजर्व बैंक के पास वापस आये

मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता) प्रचलन से बाहर किये गये 2000 रुपये के 98.41 प्रतिशत नोट अब तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास वापस आ गये हैं।

केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उसने बताया कि 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर करने की घोषणा 19 मई 2023 को की गयी थी। उस समय 3.56 लाख करोड़ मूल्य के ये नोट प्रचलन में थे। गत 31 दिसंबर 2025 को यह आंकड़ा घटकर 5,669 करोड़ रुपये रह गया है। इस प्रकार, 98.41 प्रतिशत नोट आरबीआई के पास वापस आ चुके हैं।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि 2000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेने की घोषणा के बाद सात अक्टूबर 2023 तक इन नोटों को बैंक शाखाओं में जमा कराने या बदलवाने की सुविधा दी गयी।
उसके बाद से ये नोट लोग स्वयं जाकर या भारतीय डाक के माध्यम से आरबीआई के इश्यू कार्यालयों में ये नोट अपने बैंक खातों में जमा करवा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास