प्रयागराज मण्डल में 2025-26 के दौरान सघन टिकट जांच अभियान मे वसूला 62.91 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) मर्रज मध्य रेलवे के  प्रयागराज मण्डल मे वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से दिसंबर माह तक संचालित सघन जाँच अभियानों के दौरान रेलवे ने कुल 9.16 लाख यात्रियों को बिना टिकट, अनियमित टिकट, अनबुक लगेज एवं गंदगी फैलाने के मामलों में 62 करोड़ 91 लाख 18 हजार 266 रुपये जुर्माना वसूल किया।

     उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह  ने बताया कि  इस दौरान 4,27,856 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 37 करोड़ 17 लाख 91 हजार 723 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। वहीं 4,63,667 यात्रियों को अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 25 करोड़ 37 लाख 06 हजार 436 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।  उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, 24,816 यात्रियों से बिना बुक किए गए सामान एवं गंदगी फैलाने के मामलों में 36 लाख 20 हजार 107 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

      उन्होंने बताया कि इसी क्रम में केवल दिसंबर 2025 के दौरान चलाए गए जाँच अभियानों में कुल 1.19 लाख यात्रियों से  8 करोड़ 23 लाख  रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इनमें 49,702 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे 4 करोड़ 44 लाख 64 हजार 177 रुपये वसूले गए। वहीं 67,534 यात्रियों को अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 3 करोड़ 76 लाख 28 हजार 047 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, 2,250 यात्रियों से बिना बुक किए गए सामान एवं गंदगी फैलाने के मामलों में 3 लाख 05 हजार 983 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।

    उन्होंने बताया कि रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुखद एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने तथा बेहतर यात्री सेवाएँ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान स्टेशनों एवं ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट, बिना बुक किए गए सामान तथा गंदगी फैलाने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। साथ ही, यात्रियों को उद्घोषणाओं  के माध्यम से वैध एवं उचित रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।

         प्रयागराज मण्डल, उत्तर मध्य रेलवे अपने समस्त सम्मानित रेल यात्रियों से अपील करता है कि असुविधा से बचने तथा सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सदैव वैध एवं उचित रेलवे टिकट के साथ ही यात्रा करें। बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करना दंडनीय अपराध है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, ऐसे मामलों में जुर्माना, कारावास अथवा दोनों का प्रावधान है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास