न्यू ईयर सेलिब्रेशन 2026 पर फ़िजियोमीट का हुआ आयोजन
गोरखपुर (दुर्गेश मिश्र)। द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट गोरखपुर ब्रांच व यूथ फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में न्यू ईयर सेलिब्रेशन 2026 फ़िजियोमीट का आयोजन हर्षोल्लास के साथ होटल ब्लैक हॉर्स विजयचौक पर किया गया कार्यक्रम की शुरुवात सभी फिजियोथेरेपिस्ट ने केक काटकर किया ,इस कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी को और बेहतर कैसे बना सकते है,इस विषय पर चर्चा की गयी इस कार्यक्रम में शहर के लगभग 50 से अधिक जाने माने फिजियोथेरेपिस्ट ने भाग लिया इस दौरान डॉक्टर त्र्यंबक पांडे और डॉक्टर रविंद्र ओझा ने बताया की फिजियोथेरेपी के बिना हड्डी और नसों से संबंधित बीमारियों का इलाज संभव नहीं है कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर त्रयंबक पांडे और डॉक्टर रजत श्रीवास्तव ,डॉक्टर शोभित,डॉक्टर पूजा शर्मा ने किया,इस दौरान डॉक्टर मानित दीक्षित,डॉक्टर अश्वनी यादव,डॉक्टर श्रद्धा,डॉक्टरअनुपमा,डॉक्टर अजय चौधरी,डॉक्टर अमित श्रीवास्तव,डॉक्टर आग्नेय शर्मा,डॉक्टर अमित सिंह,डॉक्टर आर एस सिंह,डॉक्टर विकास गुप्ता,डॉक्टर हर्षित,डॉक्टर अखिलेश पटेल,डॉक्टर विकाश चक्रधारी,डॉक्टर शुमांशू,डॉक्टर सिद्दीकी डॉक्टर राहुल राय व अन्य फिजियोथेरेपिस्ट उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें