तथ्य छिपाने और अदालत को गुमराह करने पर नाराज कोर्ट याची पर लगाया 20 हजार जुर्माना

प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तथ्यों को छिपाने और अदालत की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने के मामले में नाराजगी जताते हुए याची पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 

 न्यायमूर्ति समित गोपाल की पीठ ने कृष्णा बिहारी यादव की खारिज करते हुए यह आदेश दिया है।

प्रयागराज निवासी कृष्णा बिहारी यादव ने ट्रायल कोर्ट में प्रतिवादियों के खिलाफ चोट पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने आदि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग में याचिका दायर की थी। बाद में याची ने अदालत में आवेदन देकर याचिका वापस लेने की प्रार्थना की।  कहा मामले से जुड़ी संबंधित अदालत में याचिका दाखिल नहीं कर पाया था। 

इस पर ट्रायल कोर्ट ने 30 अगस्त 2025 को याचिका को खारिज कर दी थी। इसी आदेश को आदेश के खिलाफ याची ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

 अदालत  ने पक्षों को सुनने के बाद पाया कि याचिकाकर्ता ने स्वयं ही ट्रायल कोर्ट में आवेदन देकर यह स्वीकार किया था कि उसने गलती से गलत अदालत में याचिका दायर कर दी है। उसने अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था। इसके साथ ही कोर्ट ने पाया कि याची ने इस याचिका में दो नए व्यक्तियों (भोला यादव और अवधेश कुमार यादव) को प्रतिवादी बना दियाए जो मूल शिकायत में पक्षकार ही नहीं थे।

 30 अगस्त 2025 के आदेश के बाद याचिकाकर्ता ने उसी कारण के लिए एक और याचिका दायर की थी, जिसे 5 नवंबर 2025 को खारिज कर दिया गया था। वर्तमान याचिका में इस महत्वपूर्ण तथ्य का कोई उल्लेख नहीं किया गया था। तथ्य छुपाए जाने से नाराज कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए याची पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास