बार काउंसिल आफ उप्र के दूसरे चरण में देवरिया में 2498 अधिवक्ता करेंगे मतदान


देवरिया,19 जनवरी (वार्ता) बार काउन्सिल आफ उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के मतदान में देवरिया में 20 व 21 जनवरी को देवरिया में 2498 मतदाता अपने-अपने मत का प्रयोग करेंगे।

बार काउंसिल के दूसरे चरण का मतदान 20 व 21 जनवरी को होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 17 जिले शामिल हैं। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव 25 सदस्य पद के लिए हो रहा है। जिसमें करीब दो लाख 49 हजार 808 मतदाता हैं।25 पद के लिए हो रहे चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपने अपने भाग्य को आजमा रहे हैं।
देवरिया में बार काउंसिल चुनाव के मतदान के लिए तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी हैं। मतदान स्थल दीवानी कचहरी परिसर प्रत्याशियों के बैनर और पोस्टर से सज चुका है। देवरिया जिले से भी तीन प्रत्याशी सिंहासन गिरी,प्रमोद कुमार और विजय कुमार तिवारी भी चुनाव मैदान में हैं।इसी तरह बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन रहें तथा प्रत्याशी श्रीनाथ त्रिपाठी भी देवरिया जिले के मूल निवासी हैं और वर्तमान में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता है।
गौरतलब है कि दूसरे चरण का मतदान प्रदेश के 17 जिले जिसमें देवरिया, जौनपुर,जालौन, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोरखपुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस और झांसी हैं।जहां 20 व 21 जनवरी को मतदान होने जा रहा है। चुनाव प्रचार में प्रत्याशी अपनी अपनी ताकत झोंक दिये हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास