बिरला ने दी देशवासियों को नव वर्ष की बधाई

बिरला ने दी देशवासियों को नव वर्ष की बधाई

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह साल आपके जीवन में नया संकल्प, नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आये।


श्री बिरला ने नव वर्ष की बधाई संदेश में कहा कि नव वर्ष आपके जीवन में नया संकल्प, नई ऊर्जा, नये आत्मविश्वास के साथ जीवन में खुशियां लेकर आये। हम सामूहिक मिलकर देश और प्रदेश को नये विकास के आयाम पर पहुंचाने में, सामाजित जनकल्याण में और किस तरीके से हमारे योगदान से देश और प्रदेश को बढाने में मदद मिल सके इसके लिए प्रयास करना चाहिए।


 उन्होंने कहा कि नया वर्ष हम सबके लिए तारीख बदलने का नहीं है। नया वर्ष हम सब के जीवन में नई ऊर्जा, नये उत्साह के संकल्प का दिन है। हम अपने व्यक्तिगत जीवन में भी नये संकल्प के साथ जीवन की शुरुआत करें ताकि हमने जीवन में जो लक्ष्य तय किये हैं उन लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। हमेशा जीवन में आत्मविश्वास, उत्साह, उमंग बना रहे। हर चुनौतियों, हर संकट, हर आपदा के अन्दर भी अवसर को तलाशने का प्रयास करें। जब भी जीवन में आपदा, संकट औऱ चुनौतियां आये तब कुछ देर संयमित रहकर उससे निपटने का प्रयास करना चाहिए।


 लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे आशा है नव वर्ष में नये संकल्प और नई ऊर्जा के साथ नई उत्साह और उमंग के लेकर आये। आपका जीवन खुशहाल और समृद्ध हो।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास