केशव मौर्य को डांटा जा रहा है: अविमुक्तेस्वरानंद
स्वामी अविमुक्तेस्वरानंद ने 77वे गणतंत्र दिवस पर शिविर के बाहर झंडारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उप मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वह समझदार व्यक्ति हैं। उनके बस में होता तो वे कब का हमें स्नान करवा कर चले गए होते। उनको डाँटा जा रहा है, उन्हें यहां आने की अनुमति नही दी गई है।
गौरतलब है कि रविवार को श्री मौर्य प्रयागराज सर्किट हाउस में आये थे। वही पर शंकराचार्य विवाद पर पूछे गए सवाल पर कहा, "जब उनसे बात करने को कहा जायेगा, जरूर करूँगा। मैं पूज्य शंकराचार्य से प्रार्थना कर सकता हूँ। उनके चरणों मे शीश झुककर निवेदन करता हूँ कि संगम में स्नान कर विवाद खत्म करें।"
माघ मेला प्रशासन और शंकराचार्य के बीच मौनी अमावस्या के दिन से स्नान को लेकर विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार को शंकराचार्य ने कहा था , " कितना भी जुल्म कर लो , पीछे नही हटूंगा।"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें