छात्राओं के स्वास्थ्य की होगी जांच, आयोजित होगा बालिका समृद्धि पखवाड़ा
सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि सभी ब्लॉक के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम द्वारा कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का शत प्रतिशत स्वास्थ्य जांच कराना सुनिश्चित किया जाएगा। उनमें खून के स्तर, आंखों की जांच और अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्हें जो जूनियर पिंक कार्ड जारी किए जाएंगे, उनके जरिये विकली आयरन फोलिक सप्लीमेंटेशन की स्थिति की निगरानी भी की जाएगी ताकि बच्चियों को सम्पूर्ण पोषण मिल सके।
डीएचएस की कार्यकारी निकाय की बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि खिचड़ी मेल को देखते हुए अपने-अपने चिकित्सालयों को चौबीस घंटे आपातकाल से निपटने के लिए तैयार रखें। समस्त आशाओं का भुगतान समय से कराना सुनिश्चित करें। सीएमओ ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसव बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की क्लस्टर के अनुसार बैठकें करें तथा जो आशा कार्य में रुचि नहीं ले रही हैं उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें।
सीएमओ ने कहा कि एचबीएनसी और एचबीवाईसी कार्यक्रम के अंतर्गत भी जो आशाएं कम भ्रमण कर रही हैं उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त सीएचओ, एएनएम, आशा और डॉक्टर की नियमित समीक्षा की जाए। सीएमओ ने प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम पांच स्वास्थ्य इकाइयों को एनक्वास के लिए तैयार करने को कहा। डॉ झा ने निर्देश दिया कि बुखार के मरीजों को ईटीसी में भर्ती करते हुए उनका उचित प्रबंध किया जाए। साथ ही आवश्यक जाँच के लिए सैंपल जनपद स्तर पर भेजना सुनिश्चित करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें