मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की
नयी दिल्ली 22 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ टेलीफोन पर बातचीत कर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की।श्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि दोनों का मानना है कि विकासशील देशों के हितों की रक्षा के लिए भारत और ब्राजील की साझेदारी जरूरी है।
श्री मोदी ने कहा," राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में मज़बूत गति की समीक्षा की, जो आने वाले साल में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए तैयार है। ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा करीबी सहयोग बहुत ज़रूरी है। मैं जल्द ही भारत में उनका स्वागत करने का इंतज़ार कर रहा हूँ।"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें