एक्युप्रेशर उपचार के लिए लोगों में बढ़ रही है जागरूकता

प्रयागराज,(दिनेश तिवारी ) दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माघ मेला क्षेत्र में एक्युप्रेशर संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं के उपचार हेतु लगाये गए केंद्रों पर लगातार उपचार के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।

एक्यूप्रेशर संस्थान के मेला में उपचार का दायित्व निभा रहे रामकुमार शर्मा ने बताया कि औषधि विहीन चिकित्सा का आकर्षण श्रद्लुओं को यहां आने को विवश करता है।  ऐसे कल्वासी भी उपचार के लिए आ रहे हैं जो पिछले कई वर्षों से लगातार कल्वास के दौरान उपचार लेते रहे हैं।

 श्री शर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में पांच शिविर लगाए जा चुके हैं जो अभी और भी बढा़ए जाएंगे।

जन जागरण के लिए मेला शिविर में एवं अन्य जगहों पर सचल  जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से लोगों को स्वयं से प्राथमिक उपचार और आकस्मिक उपचार की जानकारी दी जा रही।

उन्होंने बताया कि आने वाले श्रद्धालुओं में अधिकतर संख्या ऐसे श्रद्धालुओं की है जो कि  ठंड के कारण होने वाली समस्याओं बीपी , जोड़ो अथवा मांसपेशियों के दर्द से से प्रभावित है। रविवार को  मेला क्षेत्र में  363 श्रद्धालुओ ने उपचार लिया।

गौरतलब है कि संस्थान द्वारा विगत 30 वर्षो से लगातार यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पिछले महाकुंभ मे लगभग 90000 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया था।

 मेला क्षेत्र में उपचार के लिए आलोक कमलिया , सुनील मिश्रा , अभय त्रिपाठी , राजेश वर्मा , प्रमोद , हनुमान मिश्रा सहित संस्थान के की उपचारक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास