उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज में पहली बार सफल कीमोथेरेपी

प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी ) उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में रविवार  को कैंसर पीड़ित 74 वर्षीय महिला की कीमोथेरेपी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। मरीज को एडवांस्ड कार्सिनोमा गॉलब्लैडर से पीड़ित पाया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह उपलब्धि उत्तर मध्य रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैए क्योंकि यह पहली बार है जब चिकित्सालय परिसर में ही कीमोथेरेपी की सुविधा प्रदान की गई। इससे पूर्व रेलवे चिकित्सालय के लाभार्थियों को कीमोथेरेपी हेतु अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाता था।

 उन्होंने बताया कि यह  कीमोथेरेपी प्रक्रिया कैंटोनमेंट बोर्ड प्रयागराज की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ वैशाली सिंह , वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वी के पांडे एवं डॉ एस के पांडेय की देखरेख में केंद्रीय चिकित्सालय उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के चिकित्सा निदेशक डॉ एस के हांडू के मार्गदर्शन में तथा डॉ अनुराग यादव एवं डॉ संजय कुमार की उपस्थिति में विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी के अंतर्गत संपन्न हुई।

 उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की समन्वित टीम द्वारा की गई इस जटिल चिकित्सा प्रक्रिया के उपरांत कीमोथेरेपी पूर्णतः सफल रही। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक बताई गई है। 

 रेलवे चिकित्सालय में इस महंगी एवं जटिल चिकित्सा सुविधा के प्रारंभ होने से न केवल रेलवे राजस्व की बचत होगीए बल्कि रेल कर्मियों एवं उनके परिवारजनों को भी यह सुविधा अब सहजए सुलभ एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो सकेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास